फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मबेशी व्यापारी के साथ मारपीट कर नकदी लूटने के मामले में कोर्ट में पूर्व सपा सांसद छोटे सिंह यादव और उनके पुत्र मोहन के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की गयी है| कोर्ट नें थाना पुलिस से आख्या तलब की है|
थाना मऊदरवाजा के रकाबगंज निवासी मोहिद कुरैशी पुत्र मुईन कुरैशी नें अधिवक्ता डॉ० दीपक द्विवेदी के द्वारा कोर्ट में याचिका दाखिल की है| जिसमे मोहिद नें कोर्ट को बताया कि वह बाईपास स्थित नखासे में बकरे की खरीद करने गया था| उसी समय पूर्व सपा सांसद छोटे सिंह यादव अपने पुत्र मोहन यादव और 3-4 अज्ञात के साथ आ गये| उन्होंने बकरों की रशीद मांगी तो रशीद दिखा दी| जिस पर आरोपियों नें 500 रूपये और मांगे मना करने पर छोटे सिंह नें एक थप्पड़ मार
दिया| उसके साथ आये अज्ञात लोगों नें लात-घुसों से पिटाई कर दी| उसकी 30 हजार रूपये जबरन ले लिये| इसके बाद फोन पर धमकी भी दी गयी| घटना के सम्बन्ध में
कोर्ट नें मोहिद की याचिका पर आगामी 28 अक्टूबर को थाना पुलिस नें आख्या तलब की है|
पूर्व सपा सांसद और पुत्र के खिलाफ मबेशी व्यापारी से लूट की याचिका, आख्या तलब
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


