पूर्व व्लाक प्रमुख राजेपुर सहित 13 पर मुकदमा

0
152

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर)बिजली विभाग ने एक लाख के बड़े बिल बकायेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया| पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गयी है| जिससे हडकंप मचा हुआ है|
बिजली विभाग के जेई अजय कुमार यादव ने बिजली का बिल जमा ना करने के मामले में ग्राम करनपुर दत्त निवासी पूर्व व्लाक प्रमुख राजेपुर बलवीर सिंह,वीर सिंह पुत्र दयाराम, झब्बू पुत्र परशुराम,अखिलेश चन्द्र पुत्र ब्रजेश कुमार, बड़े सिंह पुत्र राजेन्द्र कुमार, हीरालाल पुत्र हरीराज, राजकिशोर पुत्र ब्रजपाल,करुणेश अवस्थी पुत्र चन्द्र प्रकाश, रामश्री पत्नी कंचन,नवीन चन्द्र पुत्र रामप्रकाश मनोज पुत्र जगन्नाथ,नरेश पुत्र आशाराम सहित 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| आरोपियों पर बिजली का लगभग एक-एक लाख रूपये बकाया होने का आरोप है|
बिल जमा होने के बाद भी दर्ज करा दिया मुकदमा
करनपुर निवासी आरोपी नवीन चन्द्र पुत्र रामप्रकाश ने बताया की उसका बिल जमा है उसके पास रशीद भी है| इसके बाद भी जेई ने कर्तव्यपरायणता दिखाते हुये बिना जाँच के मुकदमा दर्ज करा दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]