फर्रुखाबाद: अप्रैल में जर्मनी में एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद मुसीबत में हैं। उनके ट्रस्ट पर मजदूरों को वेतन न देने का आरोप लगा हैं। इस बाबत ट्रस्ट की निदेशक उनकी पत्नी लुईस खर्शीद की संपत्ति से वसूली करने का नोटिस भेजा गया है।
[adrotate banner="3"]
हाल ही में जर्मनी में करीब एक महीने तक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहे सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट के डॉ.जाकिर हुसैन मेमोरियल हॉस्पिटल नवाबगंज, फर्रुखाबाद में मजदूरों का वेतन न मिलने की शिकायत पर सहायक श्रमायुक्त कानपुर ने ट्रस्ट की प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद की चल अचल सम्पति से वसूली करने के लिए जिलाधिकारी को आरसी भेजी है। एडीएम ने बताया मामले की अभी जानकारी नहीं है।
[adrotate banner="2"]


