पूर्व विधायक के साथ भाजपाईयो ने चलाया सफाई अभियान

0
92

bjp dilip, sushil, dhirendr brmaaफर्रुखाबाद: मोदी के सफाई अभियान के चलते भाजपा नेताओ ने सफाई अभियान चलाकर सफाई की| जिसमे पूर्व विधायक सुशील शाक्य भी मौजूद थे| भाजपा नेताओ के साथ स्थानीय लोगो ने भी भाग लिया|

[adrotate banner="3"]

शहर के आवास विकास स्थित पटेल गैस एजेंसी के पीछे बने पार्क में पंहुचे भाजपा ने नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़, महामंत्री प्रदीप सक्सेना, धीरेन्द्र वर्मा, दिलीप भरद्वाज, धर्मेन्द्र कटियार आदि ने सफाई अभियान चलाया| तकरीवन सुबह दस बजे से शुरू हुआ सफाई अभियान दोपहर तक चला| पहले सभी ने मोहल्ले के घर-घर जाकर लोगो को सफाई अभियान से जुड़ने का आग्रह किया इसके झाड़ू लगाकर पार्क की सफाई की गयी|

पार्क के पेड़ पौधों की छटाई की गयी| इसके बाद पार्क में बनी नाली को साफ़ किया गया| नगर पालिका के सभासद राकेश गंगवार मौके पर नगरपालिका का ट्रेक्टर मंगा कर कूड़ा उठवाते थे| भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी दिलीप भरद्वाज ने बताया की अभियान सप्ताह में एक बार चलाया जायेगा| जगह को पूर्व में चिन्हित किया जाएगा|

[adrotate banner="2"]