फर्रखाबाद : बीती रात अज्ञात लोगो ने सटोरिया अहमद की गोली मार कर हत्या कर दी गयी | चुनाव से एक दिन पूर्व हुई घटना ने पुलिस प्रशासन के पसीने छुड़ा दिये | पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |
थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला बागरूस्तम निवासी सटौरिया अहमद की बीती रात अपनी वाइक पैशन प्रो यूपी 76 एन/0069 पर सवार होकर जा रहा था तभी पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के अमेठी पर बने पेट्रोल पम्प के पीछे किसी ने अहमद की गोली मार कर हत्या कर दी गई।अहमद मोटरसाईकिल से जमींन पर गिर गया और हमलावर फरार हो गये |
सुचना मिलने पर सीओ सिटी वाईपी सिंह,शहर कोतवाल राजेश्वर सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुचे और जाँच पड़ताल शुरु की |
पुलिस घटना के पीछे सट्टेबाजी की रंजिश को मानकर जाँच कर रही है| पुलिस ने मौके पर पड़े अहमद के शव को मोटरसाईकिल के नीचे से निकाल कर उसकी तलाशी ली तलाशी के दौरान मृतक की जेब से नगदी ,सट्टापर्ची के साथ साथ मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है |सुचना पर मृतक की पत्नी पत्नी इशरत आरा एवं एक मात्र पुत्र चांदे खां आदि परिजन मौके पर पहुचे |अहमद का फोन भी बंद था |घटियाघाट चौकी प्रभारी इन्द्रपाल सिंह ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा |
पूर्व विधायक के पेट्रोल पम्प के पीछे सटोरिये की गोली मार कर हत्या
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


