KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : भूमि सम्बन्धी विवाद के गरमाने पर पुलिस ने छ: लोगों को शान्ति भंग की आशंका में पाबन्द किया।
पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव एवं अब्दुल हसीन खां के बीच वाईपास के पास पड़ी भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। आज दोनों पक्ष इस जमीन पर गये जहां उनके बीच वाद-विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। जहां भी कोतवाली प्रभारी के सामने दोनों पक्ष भिड़ गये।
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]
मौके की नजाकत भॉप कोतवाली प्रभारी मो. मुस्लिम खां ने दोनों पक्षों की ओर से छ:लोगों को शान्तिभंग की आशंका में पाबन्द कर दिया। जिसमें पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव के पुत्र व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर यादव,रघुवीर पुत्र रामसरन निवासी कुकीखेल,कल्लू यादव पुत्र रघुवीर निवासी कम्पिल,अंसर खां निवासी पट्टिïया,खुर्शीद खां व मुकीद खां उर्फ भोलू निवासी चिलांका शामिल हैं। पुलिस ने उक्त सभी को उपजिलाधिकारी के सामने पेश किया। उपजिलाधिकारी ने सभी को दो-दो लाख रूपये के मुचलके पर रिहा कर दिया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]
पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर यादव सहित पांच शांति भंग में पाबंद
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


