पूर्व मंत्री के समर्थन में ताकत झोंक रहे सपाई!

0
124

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के समर्थन में उनके पुराने कई दिग्गज खुलकर सामने आ गये है| उन्होंने उनके चुनाव चिन्ह कप प्लेट का प्रचार भी तेज कर दिया है| पूर्व मंत्री और उनके पुत्र सचिन सिंह ने पुरानी पार्टी के करीबियों से नाता बरकार बनाये रखा है| जो की पुरानी पार्टी (सपा) के लिए बड़ी मुश्किल बन गया है| जिसे रोंकनें के लिए सपा नें पांच सदस्यीय जाँच कमेटी का गठन कर दिया है|
दरअसल सपा से अमृतपुर विधान सभा का टिकट ना मिलने पर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गये है| सपा ने डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है| वह राजनीति के मझे हुए खिलाड़ी माने जाते है| नरेंद्र सिंह को राजनीति विरासत में मिली है| उनके कट्टर समर्थकों की लिस्ट भी लम्बी है| जिसके चलते उनके पुराने अनुभवी सपाई उनके साथ निष्ठा से चुनाव में प्रचार के लिए आ गये है| यह बात सपा ने भी बखूबी मानी है कि पार्टी के नेता व पूर्व पदाधिकारी कप प्लेट का अमृतपुर में तेजी से प्रचार करनें में लगे है| जिसका खामियाजा सपा को भुगतना पड़ सकता है| इस सम्बन्ध में सपा के विधान सभा अध्यक्ष भोला यादव ने सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी को एक पत्र लिखा है जिसमे कहा अमृतपुर विधान सभा से नरेंद्र सिंह यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहें है| उनके चुनाव प्रचार में सपा से जुड़े हुए कुछ कार्यकर्ता व पार्टी के पूर्व पदाधिकारी उनका समर्थन और सहयोग कर रहे है| जिसके उनके पास साक्ष्य भी हैं| सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें एक जाँच कमेटी का गठन किया| यह 5 सदस्यीय कमेटी है| जो जिलाध्यक्ष को रिपोर्ट देगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]