पूर्व मंत्री की पुत्री मोना यादव भी निर्विरोध बीडीसी

0
194

nrendr singhफर्रुखाबाद : पूर्व मंत्री व अमृतपुर विधान सभा से विधायक नरेन्द्र सिंह की पुत्री मोना यादव का भी अपने क्षेत्र मोहम्दाबाद के सिरोली ग्रामसभा के वार्ड 25 से निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है|

[adrotate banner="3"]

विधायक की पुत्री मोना यादव ने जिस वार्ड 25 से अपना पर्चा भरा उस वार्ड में उनके विरोध में गिरीश चन्द्र, रामबाबू ने अपना पर्चा दाखिल किया था| जिसके बाद विधायक नरेन्द्र सिंह व उनके पुत्र सचिन सिंह यादव ने दोनों प्रत्याशियों से मिलकर उनका नामाकंन वापस करा दिया| जिससे पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोना यादव निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है|

इसके अलावा पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव की पुत्र बधू ऊषा यादव वार्ड 71 से निर्विरोध, ग्राम पिलखना के वार्ड 77 से ग्राम चंदुइया निवासी प्रतिभा मिश्रा, वार्ड 54 से रमापुर दवीरनिवासी नरवेन्द्र सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित माने जा रहे है|

[adrotate banner="2"]