पूर्व मंत्री, किसान यूनियन ने की एसओ के निलंबन व लूट की एफआईआर दर्ज करने की मांग

0
115

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम टाडा बहरामपुर निवासी महिला मालती जाटव को 31 अगस्त को देर रात सुपुर्दगी कराने गये कमालगंज थानाध्यक्ष सुनील तिवारी के साथ मारपीट हो जाने के बाद पुलिस द्वारा 5 सितम्बर की रात टाडा बहरामपुर के ग्रामीणों के साथ खाकी द्वारा बरसाये गये कहर को लेकर ग्रामीणों के गांव से पलायन व कइयों के गंभीर चोटें आने के बाद अब कुछ राजनीतिक लोग भी मामले में हस्तक्षेप करने पहुंचे।

[adrotate banner="3"]

शाम तकरीबन चार बजे बसपा के पूर्व मंत्री जयवीर सिंह व भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, व टिकैत गुट के संगठन सचिव राधेश्याम शाक्य के अलावा छविनाथ शाक्य ने मौके पर पहुंचकर घटना के बावत ग्रामीणों से जानकारी ली। पीड़ित बचे खुचे ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री जयवीर सिंह को पुलिस द्वारा ग्रामीणों पर किये गये अत्याचार की जानकारी दी। इस दौरान मंत्री ने जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी बी को घटना के बावत जानकारी दी। जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम सदर भगवानदीन वर्मा घटना स्थल टाडा बहरामपुर पहुंचे।

पूर्व मंत्री ने जेएनआई को फोन पर बताया कि ग्रामीणों के साथ हुए अत्याचार का वह घोर विरोध करते हैं। पुलिस ने जो किया वह ठीक नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि थानाध्यक्ष सुनील तिवारी के द्वारा ग्रामीणों पर की गयी मारपीट व लूटपाट की रिपोर्ट थानाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज की जाये व इसके अलावा थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित किया जाये। मंत्री ने बताया कि वह इसके लिए पूरा प्रयास करेंगे व ग्रामीणों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

थानाध्यक्ष पर कार्यवाही न हुई तो धरना देगा किसान यूनियन
भारतीय किसान यूनियन के टिकैत गुट के संगठन सचिव राधेश्याम शाक्य ने जेएनआई को फोन पर बताया कि वह इस घटना की घोर निंदा करते हैं। राधेश्याम ने बताया कि किसानों व दलित ग्रामीणों के साथ पुलिस द्वारा यह व्यवहार किसान यूनियन बिलकुल बर्दास्त नहीं करेगी। किसान यूनियन प्रशासन से थानाध्यक्ष कमालगंज सुनील तिवारी के निलंबन व उनके खिलाफ महिलाओं के साथ लूट किये जाने का मुकदमा दर्ज हो। राधेश्याम ने बताया कि अगर यह कार्यवाही प्रशासन शीघ्र नहीं करता है तो भारतीय किसान यूनियन प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन होगा।

[adrotate banner="2"]