पूर्व मंडल कोआर्डिनेट सहित तीन नेता फिर हाथी पर सबार

0
143

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बसपा के पूर्व मंडल कोआर्डिनेट सहित तीन नेताओं नें पुन: घर वापसी की है| उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गयी है|
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल जाटव नें बताया कि बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर पूर्व मंडल कोआर्डिनेट रजनी कान्त कुशवाह, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, पूर्व जिला महासचिव अवधेश गौतम को पार्टी में शामिल किया गया है| दरअसल फरवरी 2016 में रजनी कान्त कुशवाह एमएलसी का चुनाव बसपा की तरफ से लड़े थे लेकिन उनका नामंकन पत्र निरस्त हो जाने के कारण वह चुनावी दौड़ से बाहर हुए थे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]