पूर्व प्रधान से मारपीट कर 95 हजार लूटे

0
101

फर्रुखाबाद: जहानगंज के ग्राम बिडैल निवासी पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह से मारपीट कर ९५ हजार रुपये लूट लिए गए|

[adrotate banner="3"]

जहानगंज के ग्राम बिडैल निवासी पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह पुत्र गयादीन ने बताया कि आरोपी सिपाही राम पुत्र सोनेलाल, संजय पुत्र रामदीन, अमित पुत्र सिपाहीराम व सिपाहीराम पुत्र सोनेलाल से पुराणी रंजिश चल रही है जिसके चलते आरोपी आयेदिन हमें परेशान करते रहते हैं| जिस कारण कई बार विवाद भी हो चुका है|

राजेन्द्र सिंह ने बताया कि आज वह खेत का इकरारनामा करके नगला खुरू मार्ग से बिडैल अपने घर जा रहा था तभी उक्त लोगों ने अचानक मुझे घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया और ९५ हजार रुपये भी छीनकर फरार हो गए|

घटना की सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुँची थाना जहानगंज पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल कर घायल राजेन्द्र सिंह को कमालगंज स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया|

एसओ जहानगंज ने बताया कि घटना की एनसीआर दर्ज कर ली गयी है| लेनदेन व लूट की सूचना गलत है|

[adrotate banner="2"]