पूर्व प्रधान नें एसडीएम को दी देख लेनें की धमकी, पुलिस नें दबोचा

0
114

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) गाँव के 270 वैध मत कटा देनें के मामले में जाँच के लिए बुलाये गये पूर्व सपा विधायक विजय सिंह समर्थक नें एसडीएम से अभद्रता कर देख लेनें की धमकी दी| जिसके बाद पुलिस नें उसे दबोच लिया और थाने ले आयी|
दरअसल गाँव कोलासोता निवासी राजकुमार नें शिकायत कर एसडीएम से कहा था कि पूर्व प्रधान राकेश सिंह नें गाँव के 270 वोट कटवा दिये| शिकायत की जाँच कर रहे एसडीएम विजेंद्र सिंह नें पूर्व प्रधान को बुलाया| उसी दौरान राकेश कुमार नें एसडीएम से अभद्रता कर दी| जिस पर थाना पुलिस मौके पर आ गयी| थाना पुलिस नें पूर्व प्रधान राकेश सिंह को हिरासत में ले लिया| राकेश का भाई जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 4 से चुनाव लड़ रहा हैं| राकेश पूर्व सदर विधायक विजय सिंह समर्थक है|
एसडीएम नें बताया कि जाँच की जा रही है| दोषी बीएलओ पर भी कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]