पूर्व प्रधान के हत्यारोपियो को गिरफ्तार करने की मांग

0
114

FARRUKHABAD : बीते 2 अक्टूबर को पूर्व प्रधान संजीव पाण्डेय की कुछ लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के मामले में परिजनों द्वारा नामदज रिपोर्ट धारा 147,148,302,341 के तहत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।cm

[adrotate banner="3"]

थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव गदनपुर तुर्रा निवासी पूर्व प्रधान संजीव पाण्डेय पुत्र गंगाराम पाण्डेय खेत में काम कर रहे थे। वहां ग्राम पंचायत के मजरा अनबोला निवासी 10 से अधिक लोगों को धान के खेत पर जंगली सुअर का शिकार करते देखा। संजीव ने शिकार का विरोध किया तो शिकारी उसे गाली देने लगे। बात बढ़ गयी तो शिकारियों ने संजीव पर हमला बोलकर फायरिंग शुरू कर दी। जांघ पर गोली लगने से संजीव खेत पर ही गिर गये। दूसरी गोली सीने के पास लगते ही संजीव की मौत हो गयी। हत्या के बाद भी हमलावरों ने जमकर फायरिंग की। इससे खेतों पर काम रहे लोग भयभीत होकर गांव की भाग गये। हत्या करने वाले असलहे लहराते हुए चले गये।

[bannergardeex pradhan1n id=”8″][bannergarden id=”11″]

हत्या के मामले में परिजनों द्वारा नामदज रिपोर्ट धारा 147,148,302,341 के तहत थाना जहानगंज में दर्ज कराई गई. लेकिन हत्या के एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई. जिससे गुस्साए गदनपुर तुर्रा के ग्रामीणों ने मुख्यालय पहुँच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा. इस दौरान भाजपा नेता भी साथ रहे. ग्रामीणों ने सपा सरकार मुर्दाबाद, विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी मुर्दाबाद के नारे भी लगाये. डीएम ने तत्काल थानाध्यक्ष जहानगंज से वार्ता कर २४ घंटा के अन्दर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

[adrotate banner="2"]