फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) पुलिस नें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान में निकाय चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी के कुछ पीछे राइफल लेकर चलनें वाले पर आचार संहिता उलंघन का मुकदमा पंजीकृत किया गया है|
उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार नें दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा है कि बीते 6 मई को समय 9:43 बजे लोहिया नगर में अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी राजबेटी शंखवार चुनाव प्रचार कर चली गयीं तो पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति सफेद सर्ट, नीली जींस पहने राइफल जैसी वस्तु लिये दिखायी दिया| जिसका लोगों नें फोटो भी लिया| उसकी फोटो से शिनाख्त नही हो सकी | अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 144 के उल्घंन के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी|
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व निर्दलीय प्रत्याशी के पीछे आये राइफल लिए संदिग्ध पर एफआईआर



