निकाय चुनाव के लिये आयी अबैध शराब की 60 पेटी सहित तस्कर गिरफ्तार

0
121

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) निकाय चुनाव से दो दिन पूर्व पुलिस नें अबैध शराब का जखीरा बरामद किया है| एक आरोपी को भी पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया|
कोतवाल अनिल कुमार चौबे के साथ एसएसआई मो० अकरम ने फोर्स के साथ जनपद मैनपुरी के अग्रवाल निवासी अंतरर्राजीय शराब तस्कर राजेश राठौर पुत्र श्रीचंद्र राठौर को नीब करोरी स्टेशन से मोहम्मदाबाद तिराहे की तरफ से जाने वाले मार्ग पर 50 कदम दूर ग्राम शेखपुर खजुरी से गिरफ्तार कर लिया| उसके पास 60 पेटी अवैध शराब कुल 528 लीटर 480 एमएल बरामद की| जिसकी अंतरर्राजीय बाजार में कीमत 3 लाख 50 हजार रूपये बतायी गयी| सीओ अरुण कुमार नें बताया कि आरोपी राजेश हरियाणा पंजाब से सस्ती शराब लाकर यूपी व बिहार राज्य में सप्लाई करता था| यूपी में निकाय चुनाव चल रहा है चुनाव में ,माहौल में [पैसा कमानें के उद्देश्य से यह शराब अंबाला पंजाब से लाकर लखनऊ में सप्लाई के लिए जा रहा था|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]