पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह के साथ एक दर्जन बड़े फौजी अफसर BJP में शामिल

0
181

VK-Singh-with-Modiडेस्क:पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए| पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया| जनरल सिंह के साथ एडमिरल अवस्थी और कई एक पूर्व वायुसेना के अधिकारी भी भाजपा में शामिल हुए| संभावना यह भी है कि उन्हें पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है। इस तरह के कयास उस वक्त से ही लगाए जा रहे थे जब रेवाड़ी की एक रैली में उन्होंने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का मंच साझा किया था। पूर्व सैनिको को भाजपा से जोड़ने के लिए भाजपा का यह बड़ा कदम माना जा रहा था|

[adrotate banner="3"]

संभावना यह भी है कि उन्हें पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है। इस तरह के कयास उस वक्त से ही लगाए जा रहे थे जब रेवाड़ी की एक रैली में उन्होंने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का मंच साझा किया था। वह अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेंगे।

यूपीए 2 सरकार के साथ उपजे मतभेदों के चलते वीके सिंह लगातार सुर्खियों में बने रहे। हालांकि इसके बाद जब उन्होंने अन्ना का हाथ थामा और उनके मंच से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अलग पार्टी बनाने के लिए कोसा तो उनके किसी भी सियासी दल में जाने की संभावनाओं पर कुछ विराम जरूर लग गया था। लेकिन अब जबकि उनका भाजपा में जाना तय हो गया है, ऐसे में कई सवाल भी उठने तय माने जा रहे हैं।

[adrotate banner="2"]