पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चुन्ने यादव व विलैया सहित पांच पर जबाबी एफआईआर

0
128

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते दिन पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व दूसरे पक्ष के युवक के जबाबी खूनी संघर्ष में पुलिस नें दोनों पक्षों के खिलाफ जबाबी मुकदमा दर्ज किया है|
पांचाल घाट चौकी इंचार्ज भोलेंद्र चतुर्वेदी ने ग्राम मसेनी के मूल निवासी व आवास विकास के हाल निवासी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिनेश यादव चुन्ने के साथ ही ग्राम नगला रामकिशन निवासी संकेत पुत्र वीरेंद्र सिंह के साथ ही चौकी इंचार्ज नगला मसेनी निवासी सोनू शर्मा उर्फ विलैया व सोनू के पिता अशोक कुमार शर्मा, जितेंद्र पुत्र अशोक कुमार के खिलाफ धारा 47 148 149 307 336 504 व 7 सीएलए के तहत एफआईआर दर्ज करायी| जिसमे उन्होंने आरोप लगाया कि वह पुलिस फोर्स के साथ पंहुचे तो दूर से उन्हें गोलियों की आबाज सुनाई दी| नगला मसेनी पुलिया जब पुलिस पंहुची तो उन्हें चुन्ने यादव व दूसरे पक्ष के सोनू शर्मा आदि एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर रहे थे। इसके साथ ही पथराव भी किया गया| पुलिस को मौके पर एक खोखा मिला| विलैया पुलिस की हिरासत में है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]