पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पुत्रों पर 107/116 की कार्यवाही

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:बीते एक दिन पूर्व हुए विवाद के चलते पुलिस ने काग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के तीन पुत्रों के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की आशंका की कार्यवाही हुई है|
नेकपुर निवासी स्वर्गीय बाबू राजेन्द्र नाथ कटियार के पुत्रों के साथ भाजपा नेता मोहन अग्रवाल का बीते कई वर्षो से भूमि विवाद चल रहा है| बीते 10 मार्च को राजेन्द्र नाथ कटियार का निधन हो गया है| उसी दिन रात में भूमि को लेकर विवाद हुआ था| जिसमे भाजपा नेता के कोल्ड में काम करने वाले मनोज लोधी ने अजय,विजय और दीपू पर एनसीआर दर्ज करायी थी|
मंगलवार को कर्नलगंज चौकी इंचार्ज हरीओम त्रिपाठी ने अजय कटियार,विजय कटियार व राजू कटियार के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107/116 के तहत कार्यवाही से पाबंद किया गया है|

Comments are closed.