बड़ी खबर: पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल नही करेंगे नामांकन

0
153

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) काफी दिन से चल रही जद्दोजहद के बाद आखिर चुनावी अटकलों पर विराम लगा गया। सदर से पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने जेएनआई को चुनाव ना लड़ने की बात कही। जिससे राजनैतिक समीकरण के लिए गुणा गणित फिर तेज हो गया। दरअसल बहुजन समाज पार्टी से टिकट ना मिलते देख पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था और समाजवादी पार्टी से सदर की टिकट के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे लेकिन सपा ने सदर की टिकट सुमन मौर्य को थमा दी इसके बाद भी मनोज अग्रवाल का प्रयास लगातार जारी रहा। हर घंटे एक नई अफवाह चुनावी गंगा में उफान पैदा कर रही थी। मंगलवार को अपने आवास पर नामांकन के अंतिम दिन पूर्व एमएलसी ने अपने समर्थकों के साथ गहन मंत्रणा की इसके बाद दोपहर उन्होंने जेएनआई को बताया की उन्हें पार्टी ने टिकट नही दिया। लिहाजा वह अब निर्दलीय चुनाव नही लड़ेंगे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]