पूरी ताकत से निकाय चुनाव लड़ेगी बीजेपी

0
113

फर्रुखाबाद : शहर के पांचालघाट स्थित नारायण आश्रम पर कायमगंज व अमृतपुर विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर प्रवास कार्यक्रमों की समीक्षा हुई| इसके साथ ही साथ कहा गया कि इस बाद निकाय चुनाव पूरी दमदारी से बीजेपी लड़ेगी| पार्टी ने 26 से 31 मई तक लोकसभा, जिला, नगरपालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
विधान सभा क्षेत्रो के मंडल अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुये जिला प्रभारी ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी योजना के तहत 70 से 75 फीसद बूथों पर प्रवासी कार्यकर्ता पहुंचे हैं। लेकिन जल्द से जल्द 25 मई तक यह अभियान पूर्ण हो जाये| जिससे की 26 मई को सम्मेलन सुचारू रूप से चल सके| इस कार्य में उन्होंने सक्रिय कार्यकर्ताओ को लगाने के निर्देश भी दिये|
भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव के लिये अच्छे कार्यकर्ताओं का चयन किया जाना है जो जीत सकें। महामंत्री विमल कटियार , शैलेंद्र सिंह राठौर, सुरेंद्र कठेरिया, शिवांग रस्तोगी, भास्कर दत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]