पूरा आरक्षण न मिलने पर दलित शिक्षक बीएसए से भिडेगें

0
133

फर्रुखाबाद: नगला प्रीतम में सेवा निवृत शिक्षक बुद्धसेन के आवास पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि बेसिक शिक्षा विभाग में अनुसूचित जाति के शिक्षकों की प्रोन्नति में आरक्षण पूरा नहीं किया गया तो बेसिक शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध मोर्चा खोला जाएगा|

[adrotate banner="3"]

इस स्थित से निबटने के लिए बीएसए को सलाह दी गई कि वह तीन वर्ष से कम अनुभव वाले शिक्षकों के लिए बेसिक शिक्षा परिषद से अनुमति प्राप्त कर पदोन्नति करें अथवा तीन वर्ष पूर्ण संख्या वाले अनुसूचित जाति के शिक्षकों के आरक्षण के सापेक्ष सामान्य शिक्षकों को पदोन्नति उसी अनुपात में करें|

इस सम्बन्ध में शिक्षक २७ जुलाई को कार्यालय में बीएसए से भेंट करेंगें| इससे पूर्व शिक्षक उसी दिन डेढ़ बजे फतेहगढ़ अम्बेडकर प्रतिमा के निकट एकत्र होंगें| बैठक की अध्यक्षता नानक चन्द्र, सञ्चालन अमरपाल ने किया|

[adrotate banner="2"]