पुष्प वर्षा के बीच धूमधाम से निकाली गई राम बरात

0
131

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/राजेपुर संवाददाता) बैंड-बाजे के बीच धूमधाम से अमृतपुर व राजेपुर में राम बरात निकाली गई। युवाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा की आरती भी उतारी गयी|
राजेपुर के महेशपुर कस्बे से निकली राम बरात आदर्श रामलीला कमेटी के द्वारा धूमधाम के साथ निकाली गयी|  भगवान राम-सीता की अलौकिक स्वरूपों को देखकर हर किसी के मन प्रफुल्लित हो उठा|  बारात ढोल नगाड़ों के साथ निकली तो लोग खुद को थिरकनें से नही रोंक पाये| कस्बा से गुजरती हुई रामलीला ग्राउंड राम बारात वापस पहुंची| थानाध्यक्ष दिनेश गौतम नें स्वरूपों की आरती उतारी| अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह फौजी, उमेश सिंह, सुबोध सिंह, संजय गुप्ता व उपदेश गुप्ता आदि रहे|
अमृतपुर कस्बे से निकली रामबरात में भीड़ उमड़ी| भाजपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी नें आरती उतारी| जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। बारात में धरती माता, मां दुर्गा, भगवान कृष्ण, भगवान शंकर, मां काली, भगवान विष्णु व भगवान शिव सहित कई देवताओं की जीवंत झांकियां शामिल की गई थी। इस दौरान प्रधान संचिन देव तिवारी, अजय सिंह चौहान, लल्ला जिला पंचायत सदस्य प्रशांत अवस्थी, गोपाल सक्सेना, अजय प्रताप सिंह, निक्कू, प्रभात शुक्ला व बादल सक्सेना, सुमित अवस्थी व सचिन अवस्थी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]