पुष्प चक्र अर्पित कर लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चाचरा ने शहीदों को किया नमन

0
194

फर्रुखाबाद: लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चाचरा ने करियप्पा काम्पलेक्स स्थित अमर जवान ज्योति पर जाकर अपने वीर शहीद सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा व शस्त्र सैनिक दल ने अपने हथियार झुकाये।

[adrotate banner="3"]

विजिटर बुक में जनरल चाचरा ने लिखा कि हमें अपने उन वीर शहीद सैनिकों पर गर्व है जिन्होंने देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस अवसर सेन्टर कमांडेंट ब्रिगेडियर पी के सिंह, डिप्टी कमांडेंट राजेश पाणिकर, एडुजूटेन्ट मेजर सत्तावत, कर्नल मृदुल मित्तल, कर्नल संग्राम सिंह वर्तक, कर्नल सीपीएस नेगी, लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह, मेजर अमित परव, कैप्टन राधेश्याम व अन्य अफसरों व जेसीओज ने भी सलामी दी।

[adrotate banner="2"]