पुलिस हिरासत में चोर ने मार ली गोली, मुंशी निलंबित

0
137

goli 0लखनऊ: मुरादाबाद में एक वाहन चोर ने पुलिस हिरासत में आज सुबह पुलिस कर्मी की सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से चोर गंभीर है। उसको इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है जबकि थाना में मौजूद मुंशी को निलंबित कर दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना में कल रात एक वाहन चोर को लाया गया था। बुलंदशहर निवासी वाहन चोर मनोज मेरठ में रहता है। कल रात उसको पुलिस ने पकड़ा था। उसने थाना में रखी रिवाल्वर से अपने को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से थाना में सनसनी फैल गई। उस समय थाना में मुंशी सर्वेश व अंजुल तोमर ड्यूटी पर थे। रात का वाहन चालक आज सुबह रिवाल्वर थाना में जमा करके गया था। इसी बीच मनोज ने मुंशी की मेज पर रखे रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। उसको गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। लापरवाही बरतने के कारण एसएसपी ने मुंशी सर्वेश तथा अंजुल तोमर को निलंबित किया है।

[adrotate banner="2"]