पुलिस व प्रशासन के उत्पीड़न के विरोध में खोवा दुकानें रही बंद

0
161

khovaa vyaapariफर्रुखाबाद :बीते दिन पुलिस द्वारा खोवा व्यापारियों का चालान करने से पुलिस प्रशासन के उत्पीड़न के विरोध में शुक्रवार को चौक स्थित मंडी में दुकानें बंद कर खोवा व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया ।

[adrotate banner="3"]

चौक स्थित खोवा बाजार में ही अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे खोवा कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की| व्यापरियों ने कहा कि वह क्या अपने दूकान पर खोया तैयार करते है जो समय-समय पर पुलिस व प्रशासन उन्हें परेशान करता रहता है| व्यापारी जब प्रशासन चाहे तब खोवा का नमूना भराने को तैयार है|
सुखलाल, अजीत भदौरिया, सुशील दुबे, श्याम टंडन, अनूप दीक्षित, कल्लू गुप्ता, मनोज, अरुण प्रकाश तिवारी, संजीव गोयल आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]