पुलिस व ग्रामीणों में पथराव के बीच बहू प्रेमी संग फुर्र

0
97

फर्रुखाबाद: कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टाडा बहरामपुर में जिस समय पुलिस व ग्रामीणों के बीच घमासान पथराव चल रहा था उसी दौरान मौका देखकर बहू अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल देर रात कायमगंज से दिल्ली के लिए फरार हो गये।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि शुक्रवार को कमालगंज थाना पुलिस न्यायालय के आदेश पर कमालगंज क्षेत्र के ग्राम टाडा बहरामपुर में महेश जाटव की बहू मालती जाटव को न्यायालय के आदेश पर गांव से बरामद करने गयी थी। मालती के पिता लखमी जाटव ने न्यायालय में याचिका की थी कि उसकी पुत्री मालती को ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं व घर में बंधक बनाये हुए हैं। न्यायालय के आदेश पर लखमी जाटव व एक अन्य युवक के साथ कमालगंज पुलिस ग्राम टाडा बहरामपुर पहुंची। जहां पर ग्रामीण पुलिस के साथ आये युवक सवेज को देखकर भड़क गये थे। ग्रामीणों का आरोप है कि महेश जाटव की बहू मालती का अपने पैत्रक गांव ग्राम कुबेरपुर कायमगंज के ही युवक सवेज से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी कारण मालती ससुराल में रहने के बजाय किसी न किसी बात पर झगड़ा कर आये दिन अपने मायके में ही बनी रहती है। मालती को ले जाने में ग्रामीणों व पुलिस के बीच विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई व पथराव के अतिरिक्त कथित रूप से फायरिंग तक पहुंच गयी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस फायरिंग में महेश जाटव की पुत्री सरिता गोली लगने से घायल हो गयी है।

मजे की बात है कि जिस समय पुलिस व ग्रामीणों के बीच घमाशान, मारपीट व पथराव का दौर चल रहा था उसी समय मौका पाकर युवक सवेज अपनी प्रेमिका मालती व उसके पिता लखमी जाटव को अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 76एन 5678 से लेकर फरार हो गया।

[adrotate banner="2"]