पुलिस लाइन स्‍थित सिपाही के घर से लूट में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

0
100

फर्रुखाबाद: पुलिस लाइन में स्‍थित सरकारी आवास में टीवी देख रही सिपाही की पत्नी पिंकी से लूट के मामले में पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि मंगलवार की रात तकरीबन 9 बजे अपराधियों ने जनपद की पुलिस को खुली चुनौती देते हुए पुलिस में ही लूट की वारदात को अंजम दे डाला था। पुलिस लाइन फतेहगढ़ स्‍थित सरकारी आवास में आराम से बैठ कर टीवी देख रही सिपाही रामशंकर की पत्नी पिंकी से अज्ञात लुटेरे घर में घुस कर कुंडल व अलमारी से सात हजार रुपये लूट लिये एवं फरार हो गये थे। बाद में पुलिस अधीक्षक नीलाब्‍जा चौधरी सहित वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की थी। घटना के चौबीस घंटे बाद भी अपराधियों की धरपकड़ ने करपाने के बाद पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस सम्बंध में फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

[adrotate banner="2"]