पुलिस लाइन में जवानों ने ली तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ

0
193

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पुलिस जवानों ने तंबाकू और इससे निर्मित वस्तुओं का सेवन नहीं करने की शपथ ली।साथ ही, दूसरों को भी इसका सेवन न करने के लिए जागरूक करने का प्रण लिया। साथ ही, दूसरों को भी इसका सेवन न करने के लिए जागरूक करने का प्रण लिया। 
पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें कार्यरत समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ दिलाई। जनपद के थानों में भी पुलिस कर्मियों नें शपथ ली| अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों से संकल्प लेकर कभी भी धूम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने व अपने स्वजन व परिचितों को भी धूम्रपान व अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही कार्य भूमि को तंबाकू मुक्त रखने और सहयोगियों को भी इसके लिये प्रेरित करने के लिये कहा गया। उन्होंने तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों एवं दुष्परिणामों की जानकारी दी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]