फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस लाइन पीएसी कैम्प से एसएलआर राइफल व कैश बाक्स चोरी कर लिया गया| मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गयी|
जनपद एटा की 43 वीं बटालियन पीएसी डेढ़ सेक्शन पिछले 15 दिनों से पुलिस लाइन में कैम्प कर रहे थे| बीते मंगलवार रात पीएसी के अस्थाई क्वाटर से जब असलहों की गणना की गयी तो पता चला की एक एसएलआर राइफल व कैश वाक्स गायब है| मामले की जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को दी गयी | पुलिस नें सीसीटीवी से देखने का प्रयास किया तो वह खराब मिले| कैश वाक्स में लगभग एक लाख रूपये की नकदी बतायी जा रही है| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि राइफल गायब होंनें की जानकारी है| कैश वाक्स में कितना रुपया था इसका ठीक से आंकलन नही है| एसपी आरती सिंह नें बताया कि मामले में एफआईआर करायी जायेगी| 

पुलिस लाइन पीएसी कैम्प से राइफल व कैश बक्स चोरी



