फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2023 के अभिलेखों की समीक्षा के दौरान पकड़े गये अभियार्थी के अभिलेख गलत मिलने पर पुलिस नें उसे हिरासत में ले लिया| पुलिस नें अभियार्थी के साथ ही चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
दरअसल आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती के लिए अभिलेखों की संवीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए स्तवंत कुमार पुत्र विश्राम प्रसाद निवासी जनपद मऊ रकौली सरायलखसी ने डीवी व पीएसटी के लिए एडमिट कार्ड दिया| जिस पर स्वतंत्र देव की जगह रामभवन अंकित था| शक होने पर कोतवाली फतेह गढ़ पुलिस नें स्तवंत कुमार पुत्र विश्राम प्रसाद निवासी रकौली सरायलखसी मऊ, मुखनाथ पुत्र हरन सिंह निवासी करमपुर कटियारी घोसी मऊ, जनार्दन त्रिपाठी पुत्र उमाकान्त त्रिपाठी निवासी न्यू कालोनी भेलूपुर काशी,प्रिस कमल के खिलाफ भर्ती लिपिक कार्यालय पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ शुभम ने मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस नें कुछ लोगों को हिरासत में लिया है | कोतवाल सत्यप्रकाश ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है| कुछ लोगों नें पूछतांछ की जा रही है|
पुलिस भर्ती के अभिलेख में हेरफेर करनें में चार के खिलाफ मुकदमा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



