पुलिस पहुंचने से पहले सट्टा माफिया फरार, चेले पुलिस हिरासत में

0
114

FARRUKHABAD : क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गयी थाना पुलिस ने शहर क्षेत्र के बक्से वाली गली के निकट एक सट्टा माफिया के घर दबिश दी। लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले ही सट्टा माफिया को भनक लग गयी और वह फरार हो गया। पुलिस ने मौके से छः सटोरियों को दबोच लिया।

[adrotate banner="3"]

satoriya[bannergarden id=”8″]

पूरे फौज फांटे के साथ क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह क्राइम ब्रांच प्रभारी जितेन्द्र यादव व शहर कोतवाल रूम सिंह के साथ सूचना के आधार पर बक्से वाली गली में सट्टे का काफी वर्षों से कारोबार कर रहे कमलेश राजपूत के यहां छापा मारा। पुलिस के कोतवाली से निकलने से पहले ही किसी ने कमलेश को मामले की जानकारी दे दी। जिससे वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सट्टे के फड़ से कादिर पुत्र बसीर, फुन्नेलाल पुत्र रामासरे, अखिलेश पुत्र रमेश राजपूत निवासी खटकपुरा के अलावा साहबगंज     संजय पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोमबत्ती वाली गली, प्रदीप पुत्र सुरेश निवासी साहबगंज, अनिल राजपूत पुत्र हेतराम निवासी तकीपुर थाना जैथरा जनपद एटा हाल निवासी चमचा वाली गली को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आयी।

[bannergarden id=”11″]

जहां सटोरियों को छुड़वाने के लिए चर्चित चेहरे कोतवाली आये। मौके पर मौजूद सीओ सिटी ने उन्हें छोड़ने से इंकार कर दिया। इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों पर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]