पुलिस पर फायरिंग के तीन आरोपियों पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

0
138

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) बीते दिन पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग करने के आरोपियों के खिलाफ तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है| जबकि एक आरोपी को पुलिस नें तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार भी कर लिया|
आईटीआई चौकी इंचार्ज रविन्द्र निषाद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे उन्होंने आरोपी महताब उर्फ अनवर पुत्र अकबर मंसूरी निवासी नगला मसेनी, राहुल यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी नगला मसेनी, विशाल वाल्मीकि निवासी बधऊआ के खिलाफ पुलिस पर जान लेवा फायरिंग का मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस ने आरोपी महताब को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया| जबकि अन्य फरार दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]