पुलिस ने 45 लाख की हेरोइन सहित दो को दबोचा

0
173

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के याकूतगंज चौराहे के निकट पुलिस ने नाजायज हेरोइन ले जाते हुए दो कार सवार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ी गये नशीले पदार्थ (हेरोइन) की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 45 लाख बतायी गयी है।

[adrotate banner="3"]

पकड़े गये आदिल जमा खां पुत्र स्व0 इंसाफ जमा खां निवासी 1/80 सिविल लाइन फतेहगढ़, रवी कंजड़ पुत्र कालीचरन कंजड़ निवासी महरूपुर रावी थाना कमालगंज के पास से दो गाड़ियां जिसमें जायलो संख्या यूपी 76एम/9174 व कमाण्डर जीप यूपी 76ए 4089 पुलिस ने पकड़ ली। यह लोग इन आलीशान गाड़ियों से पिछले तकरीबन 10 वर्षों से अवैध तस्करी का कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल भी बरामद किये हैं। पकड़ी गयी हेरोइन का बजन 450 ग्राम बताया गया है।

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्तों के विरुद्व कोतवाली फतेहगढ़ में धारा 21/22 नारकोटिक्स अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एसओजी टीम को पुरस्कृत किया गया।

[adrotate banner="2"]