पुलिस ने बुद्ध महोत्सव के पांडाल को क्षतिग्रस्त करने वालों को पकड़ा

Uncategorized

BOUDH MAHOTASAVA PANDAALफर्रूखाबाद: बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का बुधवार रात करीव 10.30 बजे पांडाल कुछ शरारती तत्वों ने गिरा दिया। संकिसा में 25 मई को होने वाले बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव 2013 के लिये 160 खम्वो का टेन्ट लगाया गया था। बिना नम्वर की मैजिक पर सवार एक दर्जन लोगो ने टेन्ट को गिरा दिया। जब मजदूरो ने विरोध किया। तो उन्हे धमकाते हुये कहा गया कि अब बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव को नही होने देगे। बाद में उच्‍चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को थाने से ही छोड़ दिया।

NAGENDRA SHAKYAजानकारी मिलने पर सपा नेता नगेन्द्र शाक्य ने एसओ आदि को जानकारी दी| इससे पहले 25 मई को होने वाले बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव में मुख्य मंत्री का कार्यक्रम पहले ही निरस्त हो गया है| मुख्यमंत्री के आयोजन में न शामिल हो पाने की जानकारी के बाद आयोजक टी प्रसाद सुबह ही लखनऊ चले गये थे। चर्चा है कि एक मंत्री ने ही मुख्य मंत्री के पास गुप्तचर विभाग से यह सूचना भिजबा दी कि मुख्य मंत्री के जाने से पंडि़त वोट खिसक जायेगा। बीते दिनो कई दर्शकों से संकिसा में भगवान बुद्ध के कार्यक्रमों में बाधा डालने वाले सनातन धर्मियों ने अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में 25 मई को होने वाले बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव 2013 में अडंगा डालने का प्रयास किया। अराजक तत्वों को पुलिस ने खदेड कर कडी कार्रवाई करने की भी धमकी दी थी।
[bannergarden id=”8″]
टेट गिराने के मामले में राजनैतिक दबाव पड़ने पर थाना मेरापुर पुलिस ने बीती रात बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव पांडाल को क्षतिग्रस्त करने वालों को छोड़ दिया। पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में कार्रवाई कर दी है। संकिसा बुद्ध पूर्णिमा आयोजन समिति के संयोजक तपेन्द्र प्रसाद शाक्य एवं सहसंयोजक नागेन्द्र शाक्य ने सुबह ही क्षतिग्रस्त पांडाल का निरीक्षण किया।

पांडाल लगाने वाले कर्मचारी आईटीआई निवासी रोशन अरोरा एवं ग्राम अर्राहपहाड़पुर निवासी अरविंद आदि कर्मचारियों ने बताया कि वह लोग रात 9.30 बजे खाना बना रहे थे। उसी समय मैजिक से आये लोगों ने वाहन की टक्कर मारकर सीलिंग के पाइप तोड़ दिये। जब उन्हें नुकसान करने से मना किया गया। तो यह कहकर संकिसा गांव की ओर चले गये कि तुम लोगों को यहां टेन्ट नहीं लगाने देंगे। आधा घंटे बाद पुनः वापस आये और थोड़ी देर रुककर धमकी देते हुये मेरापुर तिराहे की ओर चले गये। थोड़ी देर बाद पुनः वाहन से आकर धमकाने लगे। उसी समय बाइक से दो पुलिस वाले पहुंचे, जिनसे शिकायत करने पर धमकाने वाले लोग संकिसा की ओर चले गये। उनके पीछे ही पुलिस वाले भी चले गये। थोड़ी देर में मैजिक सवार लोग वापस लौट गये। पीछे से सिपाही भी आये, तब एसओ जीप से पहुंचे उनके पूछे जाने पर सिपाहियों ने बताया कि रोकने का प्रयास करने पर वाहन चालक ने हम लोगों के भी टक्कर मारने की कोशिश की।

संयोजक टी0प्रसाद ने घटना की जानकारी जिलाधिकारी आदि आला अधिकारियों को दे दी है। सपा नेता नागेन्द्र शाक्य ने बताया कि भूड़नगरिया के आशीष यादव के भाई एवं नयागांव के विजय कुमार आदि लोगों ने पांडाल में तोड़ फोड़कर मजदूरों को धमकाया है। पुलिस ने इस लोगों को पकड़ लेने के बावजूद राजनैतिक दबाव में छोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद ही एसओ को जानकारी दे दी गई थी। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि आशीष यादव के भाई की नया यूटीलिटी वाहन था। जो नशे में वाहन को बैक कर रहे थे। इन लोगों के विरुद्ध शांतिभंग करने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।