पुलिस ने नही डाला काले शीशे लगी गाड़ियों पर हाथ

0
145

UPPफर्रुखाबाद: जनपद में चल रहे पंचायत चुनाव को देखते हुये पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस ने काले शीशे गाड़ीयो पर अपना शिकंजा कसना शुरू हो गया| पुलिस के द्वारा पूरे जिले में चलाये जा रहे चेकिंग अभियान से प्रत्याशियों में भय व्याप्त हो गया है|
ले
जिले में वर्तमान समय पर नजर डाले तो पता चलता है| सैकड़ो की संख्या में काले शीशे लगे बाहन सड़को पर फर्राटे भर रहे है | पुलिस अधीक्षक के निर्देश प्राप्त होने के बाद शहर में पुलिस ने कही जगह सघन चेकिग अभियान चलाया |अधिकतर काले शीशे लगी गाड़ी सत्ताधारी नेताओ की दिखी सपा का झंडा लगा होने से पुलिस ने उन गाडियों पर हाथ डालने की जहमत नहीं उठाई |

[adrotate banner="3"]

पुलिस मूक दर्शक बनी रही और जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी कई बाहनो के साथ अपना चुनाव प्रचार में लगे रहे | पुलिस ने बस चेकिग के नाम पर खानापूरी ही की | फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सेंट्रल जेल चौराहा के चौकी इन्च्राज त्रिभुवन सिंह ,दरोगा सुभाष यादव ने हमराह सिपाहियों के साथ वाहनो का चेकिग अभियान चलाया | चेकिग के समय सेंट्रल जेल की तरफ से गुजर रही द्रगपाल यादव उर्फ़ बावी के गाड़ी को पुलिस ने पकड़ा काफी समय पूछताछ करने के बाबजूद काले शीशे चड़ी जिला पंचायत प्रत्याशी द्रगपाल सिंह यादव की गाड़ी को पुलिस ने छोड़ दिया |

[adrotate banner="2"]