पुलिस ने दो कच्ची शराब की भट्टियां पकड़ी

0
90

[adrotate banner="3"]

कायमगंज,फर्रूखाबाद: कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुये गिहार बस्तियों में सैंकडो लीटर लहन और कच्ची शराब बरामद की। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से बस्तियों में जहां भगदड और अफरा तफरी मच गयी वहीं बरामद किया हुआ लहन पुलिस ने मौके पर नष्ट कर दिया।

Qymकोतवाली प्रभारी मोहम्मद मुस्लिम खां के नेतृत्व में एसआई सालिक राम वर्मा, एसआई रंजीत सिंह, कांस्टेबिल सुनील कुमार, अवधेश कुमार, सुधीर कुमार, संजेश कुमार, अनिल कुमार, नरेन्द्र कुमार, सतीश यादव की टीम ने क्षेत्र की प्रेमनगर और श्यामनगर व ममापुर गिहार बस्तियों में अचानक छापे मारे। पुलिस छापों के दौरान गिहार बस्तियों से पुलिस को दो भट्टियां श्याम नगर और प्रेमनगर में शराब उतारती मिलीं। पुलिस ने मौके पर भट्टियों से शराब उतारते बिरजू पुत्र राजेन्द्र गिहार निवासी प्रेमनगर, सुभाष पुत्र नरेन्द्र गिहार काजी मोहल्ला अलीगंज एटा, छोटे पुत्र प्रताप गिहार निवासी श्यामनगर, सोनू पुत्र राधेश्याम गिहार निवासी श्यामनगर को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस बल ने मौके पर बरामद लगभग 50 लीटर कच्ची शराब और कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद किये। पुलिस ने पकडी कच्ची शराब को जब्त कर लिया तथा सैंकडो लीटर मौजूद लहन को वहीं नष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से कच्ची शराब बनाने वालों में अफरा तफरी और हडकंप मचा रहा। पुलिस के छापों की सूचना पाकर गिहार बस्तियों से कई लोग भागने में सफल रहे। कोतवाली प्रभारी मोहम्मद मुस्लिम खां का कहना है कि शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान बराबर जारी रहेगा और क्षेत्र को धधकती हुई कच्ची शराब की भट्टियों से पाक करके ही पुलिस अभियान रूकेगा।

[adrotate banner="2"]