पुलिस ने जिला बदर डेरी वाले शिवम को दबोचा

0
136

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पुलिस ने जिला बदर आरोपी शिवम मिश्रा को दबोच किया| उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
शहर कोतवाली के दारोगा कामता प्रसाद ने दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा है कि उन्होंने मुखबिर की सूचना पर जिला बदर अपराधी शिवम मिश्रा पुत्र सुशील मिश्रा (डेरी वाले) को पीएनबी के निकट राजीव गांधी नगर को जानें वाली सड़क पर से गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत एफआईआर भी दर्ज की है| आरोपी जिला बदर शिवम मिश्रा, रामखिलाबन मिश्रा, खिलौना मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य टिंकू मिश्रा व उनके अज्ञात साथियों पर शहर कोतवाली में कायमगंज से आयी बारात में बरातियों पर लाठी-डंडो से हमला व फायरिंग कर महिलाओं के जेबरात भी लूटनें का मुकदमा दर्ज किया गे था|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]