पुलिस ने चार शातिरो को चोरी के आरोप में दबोचा

0
177

SPफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुये चार शातिरो को गिरफ्तार किया है| उनके पास से चोरी में प्रयुक्त होने वाले हथियार भी पुलिस ने बरामद किये है|

[adrotate banner="3"]

पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि एसएचओ देवेन्द्र शर्मा ने व एसएसआई सुदीप मिश्रा व अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से मंशा देवी मंदिर आईटीआई चौराहे के निकट से अरुण उर्फ चमन प्रकाश उर्फ़ चमन पुत्र बंगाले राठौर निवासी नरायनपुर, सानू वाथम पुत्र दयाराम वाथम बेबर रोड भोलेपुर, पप्पू उर्फ रोहित पुत्र टीपू उर्फ जसस्मंत .निवासी निनौआ, लालू उर्फ अभिषेक पुत्र अरविन्द कटियार निवासी कीरतपुर को दबोच लिया| उसके पास से दो चाक़ू, चार आला नकब, एक चाबी का गुच्छा, लोहे का पेंचकस व रिंच आदि भी बरामद हुई है|

पुलिस ने बीते 13 अप्रैल को सूर्य मंदिर में हुई चोरी के विषय में बताया कि यह चोरी भी इन्ही आरोपियों से ने की है| उन्होंने दान पात्र से 25 हजार रुपये चोरी किये| उनके पास से मौके पर केबल 1890 रुपये बरामद हुये है| जबकि बाइक लेने के लिये आरोपियों ने कहा कि बाइक शिव शंकर पुत्र बंगाले के पास बताया गया| इसके साथ ही पुलिस ने शहर की अन्य कई चोरियों का खुलासा कर दिया| इस दौरान सीओ सिटी योगेश कुमार सिंह, कोतवाल देवेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]