पुलिस ने अलग-अलग मामलो में सात शातिर दबोचे

0
150

kluaamotaफर्रुखाबाद: सोमबार को पुलिस ने विभिन्य लूट और अन्य आपराधिक घटनाओ को करने में माहिर सात शातिरो को गिरफ्तार कर लिय| उनके पास से अबैध हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है| पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों पर कई मामलो का खुलासा किया है|

[adrotate banner="3"]

पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने बताया की कंपिल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गयी चार लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले मोटे उर्फ मुतल्ला पुत्र शेखखान निवासी रौंदा अरनिया जिला बुलंदशहर, काले उर्फ कलुआ को गिरफ्तार किया है|आरोपियों के पास से एक-एक देशी तमंचा, कारतूस व लूट के दौरान लूटा गया कुछ जेबरात भी बरामद किया|

कायमगंज कोतवाली पुलिस ने लूट करने के पांच शातिरो को दबोचने का दबा किया है| जिसमे नाहर सिंह वहेलिया पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी नगला उसर कुरावली मैनपुरी, हाकिम पुत्र महराज निवासी बल्हारपुर सिढपुरा कासगंज, सोनू सोलंकी पुत्र गम्भीर सिंह निवासी विचौली सिढापुरा कासगंज, महिपाल वहेलिया पुत्र चन्द्रपाल निवासी रजपुरा नयागाँव एटा, शिशुपाल पुत्र सूबेदार निवासी वल्हापुर सिढपुर कासगंज को दोबोच लिया है| पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा कारतूस सहित कई बाइक बरामद की है|

[adrotate banner="2"]