पुलिस नें माफिया अनुपम दुबे का डिग्री कालेज व घर सहित 45 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

0
273


फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस नें माफिया अनुपम दुबे का घर और डिग्री कालेज सहित कुछ खेत भी कुर्क किये हैं| माफिया के गाँव में सन्नाटा पसरा है|

तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार,नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, थाना मऊदरवाजा के थानाध्यक्ष आमोद कुमार, कोतवाल मोहम्मदाबाद मनोज कुमार भाटी, नवाबगंज थानाध्यक्ष जेपी शर्मा आदि कई थानों की पुलिस नें सहसापुर स्थित महेश दुबे अपूर्वा महाविद्यालय के साथ ही गाँव में बने आलीशान घर पर भी सरकारी ताला लगा दिया गया| डिग्री कालेज और घर सहित कुल लगभग 45 करोड़ की सम्पत्ति शनिवार को कुर्क की गयी | जबकि पूर्व में माफिया और उसके परिवार की 198 करोड़ 73 लाख की सम्पत्ति कुर्क की गयी| कार्यवाही मोहम्मदाबाद में दर्ज मुकदमें के क्रम में की गयी है |
तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय नें जेएनआई को बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के चलते डिग्री कालेज और कुर्क किया गया है| जिलाधिकारी से वार्ता कर विद्यालय के संचालन किस तरह से हो इसका रास्ता निकाला जायेगा| लोक सेवकों के माध्यम से विद्यालय चलाया जा सकता है |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]