फर्रुखाबाद: अपनी माँ का उपचार कराने आयी महिला के साथ बाइक सवार बदमाशो ने चैन लूट कि बारदात को अंजाम दिया है| पीड़ित की सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है| लेकिन खाकी के इकबाल पर सबालिया निशान जरुर लगे है|
पड़ोसी जनपद मैनपुरी के नई तहसील निवासी मधु पत्नी सरनाम सिंह अपनी माँ ज्ञानवती का दिमागी इलाज कराने आवास विकास चौकी के निकट स्थित एक निजी नर्सिंग होम में आयी थी| उनके साथ उनका बेटा रवि भी था| रवि ज्ञानवती को लेकर डाक्टर से मिलने चला गया| मधु अपनी आल्टो कार में बढ़पुर व्लाक के पास बैठी थी| तभी सफेद रंग की अपाचे सवार लुटेरो ने उसकी चैन लूट ली और शहर कोतवाली कि तरफ भाग गये| पुलिस चौकी के निकट हुई लूट कि घटना से नागरिको में रोष व्याप्त हो गया| जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल कि|
पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस ने मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम रकाबगंज खुर्द निवासी सोनू गिहार पुत्र भल्ला गिहार को दबोचा है| आरोपी से सीओ सिटी योगेन्द्र कुमार ने पूंछताछ की| फिलहाल चैन की बरामदगी पुलिस ने नही कर पायी है| पुलिस अभी आरोपी के सहारे अँधेरे में तीर मार रही है|
पुलिस चौकी के निकट महिला से लूट
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


