पुलिस को मिले बाघ के पंजो के निशान!

0
105

baagh12फर्रुखाबाद:(कमालगंज) क्षेत्र में बाघ की एंट्री होने की खबर तेज होने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| जिसमे पुलिस को बाघ के पंजो के निशान भी मिले है| पंजो के निशान मिलने से अब आम नागरिको के अंदर बाघ की दहशत बढ़ गयी है| मजे की बात यह है की अभी तक वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नंही पंहुचा| जिसको लेकर लोगो में रोष है|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंम्बेडकर नगर निवासी प्रेम नरायन वर्मा ने बीते दिन गंगा की कटरी में उनके सरसो के खेत में एक बाघ नजर आया था| जिसने उसके ऊपर हमले का मन बनाया लेकिन किसान प्रेम नरायन अपनी जान बचा कर भाग आया था| घटना के बाद बीते दिन जेएनआई ने इस संबंध में प्रमुखता से प्रकाशित किया था|

समाचार प्रकाशित होने के बाद थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव ने सोमबार को फ़ोर्स के साथ ग्रामीण के बताये हुए स्थान पर जाँच की तो उन्हें बाघ के पंजे के निशान भी मिले| थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव ने ग्रामीण प्रेमनरायन से बाघ के संबंध में विस्तार से बात की|
थानाध्यक्ष ने बताया की जाँच के दौरान किसी बड़े जानवर के पंजे के निशान मिले है| वन विभाग के लोग अभी तक जाँच करने नही आये है| वही इस बात की पुष्टि करेंगे| वन विभाग को सूचना दे दी गयी है|

राकेश की 13 भेड़े को मौत के घाट उतार चुका है बाघ
थाना क्षेत्र के ग्राम बरायकपुर निवासी राकेश पाल ने बताया की अभी तक वह उसकी 13 भेड़ो को खा चूका है| उसने बताया की देर रात में ही बाघ उसकी मबेसियो पर हमला करता है| उसने बताया की एक बार उसे भी दिखयी दिया था|

[adrotate banner="2"]