पुलिस को फ्रिज में रखी मिली कच्ची शराब

0
124

sp shrabshrab aropiफर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा के नेतृत्व में शुक्रवार को चले कच्ची शराब के अभियान में पुलिस ने कच्ची शराब के साथ ही साथ लहन और शराब के भरे और खाली पाऊच बरामद किये| इसके साथ ही साथ पुलिस ने एक को हिरासत में भी लिया है|

[adrotate banner="3"]

एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीओ सिटी देवेन्द्र कुमार के साथ कई थानों के फ़ोर्स ने सबसे पहले लकूला गिहार बस्ती में छापेमारी की | जंहा पुलिस को लहन बरामद हुई | इसके साथ ही साथ पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गये| जिसके बाद पुलिस टीम लाल दरवाजा गड्डा में पंहुची | जंहा पुलिस को कई घरो से कच्ची शराब बोतलों में बंद मिली| इसके साथ ही साथ पुलिस को शराब भरने वाले पाऊच भी भरे तथा खाली मिले|

लाल दरवाजा गड्डा निवासी रमेश गिहार के घर पुलिस को तलाशी के दौरान फ्रिज के अंदर रखी कच्ची शराब बरामद हुई | एक घर में वाशिंग मशीन के अन्दर शराब रखी मिली| पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया | इसके बाद सभी पुलिस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकुरीयन नगला पंहुची| जंहा पुलिस को कुछ भी हाथ नही लगा|

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कच्ची शराब किसी भी कीमत पर बनने नही दी जायेगी| आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही होगी |

[adrotate banner="2"]