पुलिस के सामने युवती को टैक्सी से खींचा, दो हिरासत में

0
99

FARRUKHABAD : टैक्सी से जा रही एक युवती को कुछ लोगों ने दिन दहाड़े टैक्सी से खींच लिया। जबकि पीछे से शहर कोतवाल जीप से आ रहे थे। घटना देखकर पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में ले लिया।police 1

[adrotate banner="3"]

एनजीओ एजूकेशन वेलफेयर सोसाइटी विवेक नगर बढ़पुर के अभ्यर्थियों द्वारा लाखों रुपये लेकर चम्पत हो जाने की खबर से सैकड़ों की संख्या में युवक, युवतियां कंपनी के विवेक नगर कार्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। कंपनी संचालक सहित उसकी सेनापति निवासी महिलाकर्मी भी लापता थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को रफादफा किया और पुलिस के जाते ही महिलाकर्मी को कुछ युवकों ने टैक्सी से जाते देखा तो टैक्सी को आवास विकास स्थित हिन्दुस्तान होटल के पास रोककर उसे टैक्सी में से खींचने लगे और अभद्रता कर दी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

उसी दौरान टैक्सी के पीछे से शहर कोतवाल राजेश्वर सिंह आ रहे थे। लड़की को टैक्सी से खींचकर अभद्रता करते देख शहर कोतवाल और उनके हमराह सिपाहियों ने मौके से दो अभ्यर्थियों को पकड़कर जमकर पीट दिया और जीप में बैठाकर साथ ले गये। मौका देखकर सेनापति निवासी युवती भी चली गयी।police2 हिरासत में लिये गये युवकों में अरविंद पुत्र रमेशचन्द्र निवासी घिरोर मैनपुरी, दूसरा सुनील पुत्र रामसागर निवासी गंगानगर को हवालात में बंद कर दिया गया।

[adrotate banner="2"]