फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस दीवान के साथ एसबीआई पल्स क्रेडिट कार्ड के चक्कर में 1 लाख 38 हजार रूपये की ठगी की गयी| मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया|
पुलिस लाइन में रह रहे दीवान अजय कुमार नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि 8 जून 2025 को
उसने एसबीआई पल्स क्रेडिट कार्ड लिया था| 22 जून को कार्ड को सक्रिय करने का प्रयास किया गया, लेकिन कार्ड एक्टीवेशन से पूर्व ही दीवान के कार्ड से फर्जी तरीके से चार बार में 138073.02 रूपये का अनाधिकृत लेन-देन हो गया है। दीवान अजय द्वारा एसबीआईआई बैंक शाखा फतेहगढ़ में क्रेडिट कार्ड सम्बन्धी कार्य करने वाले एजेन्ट अनुष्का पाठक से बात की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि यदि आपके द्वारा लेन-देन नही किया गया है, तो आपके पैसे वापस आ जायेंगे। दीवान का एसबीआई बैंक के कस्टमर केयर नम्बर पर भी शिकायत दर्ज करायी गयी थी, किन्तु कोई जानकारी नही प्रदान की गयी और न ही रूपये वापस आये। 
पुलिस के दीवान से 1 लाख 38 हजार की ठगी में एफआईआर



