पुलिस की मौजूदगी में फायर करने वालो पर मुकदमा दर्ज

0
104

MAARPIT 2फर्रुखाबाद : बीते शुक्रवार शाम तकरीवन 6 बजे कुछ लोगो ने एक दूकानदार को मारपीट कर फायर झोक दिया | पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था |

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुतहट्टी निवासी दुकानदार ने बताया की वह अपनी दुकान पर बैठा था उसी दौरान मोहल्ले के ही आसिफ, रशीद नाजिम, जीतू श्रीवास्तव, आदि अपने चार पांच अज्ञात साथियों के साथ आये और उसे लाठीडंडो से मारपीट कर कपडे फाड़ दिये | और उस पर जान से मारने की नियत से फायर झोक दिया जिससे वह बाल बाल बच गया | आरोपी उसकी लुल्लक से 25000 हजार लूट ले गये | घटना के पीछे लेनेदेन का मामला बताया गया है | पुलिस ने आरोपी जीतू श्रीवास्तव को हिरासत में ले लिया है |

शनिवार को पुलिस ने 7 क्रिमनल ला अमेन्मेंट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर के मोहल्ला मनिहारी निवासी जुल्फकार खां के पुत्र शफीक हुसैन खां ने मोहल्ला सुतहट्टी निवासी चूडीवाले रशीद अहमद के पुत्र मो0 आसिफ, राशिद, वसीम, नाजिम, मुन्ना तथा ललैया के अलावा 5, 6 अज्ञात व्यक्तियो के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

[adrotate banner="2"]