पुलिस की बदमाशों से मोर्चाबंदी

0
103

bdmashफर्रुखाबाद:(कंपिल)थाना क्षेत्र के सिवारा चौराहे पर बीते बुधवार की देर रात बदमाशो से पुलिस की मोर्चा बंदी हो गयी| पुलिस कि गोलिया चलते ही बदमाश ट्रेक्टर छोड़ कर भाग गए| पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="3"]

बीते 8 मार्च की रात बदमाश ग्राम बदमाशो के द्वारा ग्राम दूदेमई निवासी चालक भंवरपाल से साथ जमकर मारपीट कर ट्रेक्टर व ट्राली लूट ली थी| बीते बुधवार की रात तेजतर्रार थानेदार कुलदीप दीक्षित को मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने जनपद एटा के कस्बा अलीगंज निवासी शातिर अशरफ, छोटू निवासी ग्राम घसौली, गजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खसौली, कुलदीप उर्फ झांपा निवासी गजपत नगला थाना जैथरा जनपद एटा व दो अन्य बदमाशों को सिवारा चौराहे पर घेर लिया| बदमाश ट्रेक्टर बेंचने के लिये बदायूं की तरफ जा रहे थे|

पुलिस को देखते ही बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी| पुलिस ने भी दबाब बनाने के लिये बदमाशो पर फायरिंग की| फायरिंग के बीच में ही बदमाश ट्राली व ट्रेक्टर छोड़ कर भाग गये| थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।जल्द गिरफ्तारी की जाएगी|

[adrotate banner="2"]