FARRUKHABAD : बीते दिन जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भुड़िया निवासी एक विवाहिता ने अपने साथ कार के अंदर गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार पीड़िता द्वारा लगाया गया आरोप जांच के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। 
[adrotate banner="3"]
पीड़िता का पति बीते चार माह से बलात्कार के आरोप में जेल में बंद है। जिस महिला ने पीड़िता के पति के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया था और जिस आरोप में पीड़िता का पति चार माह से जेल में बंद है उसी महिला के देवर का नाम पीड़िता ने बीते दिन दर्ज कराये गये गैंग रेप के मुकदमें में रखा है। जिससे पुलिस अब आरोप को संदेह के घेरे में रख रही है और उसी बिंदु पर जांच की जा रही है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]

