पुलिस कर्मी नही बता पाये मानवाधिकार क्या है

0
152

uppsp adm adjफर्रुखाबाद: गुरुवार को फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में एक मानवाधिकार से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमे दर्जनो पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया| प्रतियोगिता में अधिकतर पुलिस कर्मी मानवाधिकार से सम्बन्धित सबालो पर अधिकारियो का मुंह ताकते रहे| केबल तीन पुलिस कर्मी ही सबालो का जबाब दे पाये| जिन्हें पुरुस्कार दिया गया|

[adrotate banner="3"]

पुलिस लाइन सभागार में प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एडीजे शिव सिंह यादव और एडीएम मनोज सिंगल एसएसपी के सामने ही सभी पुलिस कर्मियों को एक के बाद एक से प्रश्न किये गये| लेकिन अधिकारियो के द्वारा किये गये सबालो पर दर्जनों पुलिस कर्मियों में से महज कुछ ही पुलिस कर्मी संतोष जनक उत्तर दे सके| अधिकतर पुलिस कर्मी यह तक नही बता पाये की आखिर मानवाधिकार है क्या| दरोगा अनूप तिवारी, पीटीआई रमेश चन्द्र और एक सिपाही ने ही सही जबाब दे पाया|तो उनको सभी को पांच-पांच सौ रूपये का इनाम भी दिया गया| एडीजे ने कहा कि मानव के अधिकार कहा तक सही होते है| उनका ध्यान रखना अति आवश्यक है|

एसएसपी ने कहा कि कोई भी अपराधी अपने आप को अपराधी नही मानता इसलिए सच्चाई सामने लाने के लिए थोड़ा सख्त रहना भी जरूरी है| क्योकि चाहे एक बेगुनाह को वचन के चक्कर में कई अपराधी छोड़ने पड़े| लेकिन बेगुनाह जेल नही जाना चाहिए|

[adrotate banner="2"]