पुलिस करती रही चेकिंग और चोरो ने लगा दिया नकब

0
93

CHORI VIJYफर्रुखाबाद: जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के आदेश पर 15 अगस्त के चलते देर रात तक पुलिस विभिन्य स्थानो पर बाहन चेकिंग करती रही| लेकिन चोरो ने भी हिम्मत नही हारी और मकान में नकब लगाकर नकदी जेबर चोरी कर पुलिस के इकबाल पर सबालिया निशान लगा दिये|

[adrotate banner="3"]

बीती रात कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम विजाधरपुर निवासी विजय कुमार प्रजापति के घर चोरो ने नकब लगा दिया| विजय कुमार ने बताया कि वह अपने घर की छत पर सो रहे थे| उनकी पत्नी सुमन बेटी हिमाशी, व बेटा जगमोहन आंगन में रो रहे है| चोरो ने देर रात मकान के पीछे कमरे की दीवार में नकब लगाकर कमरे में घुस गये और बक्से ने रखा तकरीबन 50 हजार नकद और कीमती जेबरात पर हाथ साफ़ कर दिया| सुबह जब विजय कि बेटी हिमांशी झाड़ू लगाने के लिये कमरे में गयी तो कमरे का सामान अस्त व्यस्त देख परिजनों को सूचना दी|

विजय ने चोरी की सूचना पुलिस को दी| सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जाँच पड़ताल कि| घटना के सम्बन्ध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है|

[adrotate banner="2"]